शिवगंज- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शनिवार को शक्तिमाता मन्दिर प्रांगण की पैदल चलकर सभी छात्रों ने साफ सफाई करके मिट्टी के पहाड़ पर रस्से की सहायता से चढ़कर के आनन्द लिया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि शक्तिमाता मन्दिर प्रांगण में छात्रा-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए साफ सफाई कर प्रांगण को साफ किया। इसके बाद लगभग 100 छात्र छात्राओं द्वारा मिट्टी के टिले पर रस्सा बांधकर के कठिन सफर को मेहनत व लगन से पूर्ण किया व चढ़ाई की। बच्चों को इस रस्से की चढ़ाई से जबरदस्त आनन्द की अनुभूति हुई। मुझे उस समय सबसे खुशी हुई कि कक्षा चौथी के बच्चे व बच्चियों ने इस प्रदर्शन में सबसे में अधिक भाग लिया। सभी बच्चों को मन्दिर प्रांगण में भपेट नाश्ते व छात्र-छात्राओं को स्केल,सोफनर,पेन्सिल,रबड़ का पैकेट का उपहार प्रत्येक बच्चों को सेवानिवृत व्याख्याता नारायण लाल गहलोत के द्वारा समस्त व्यवस्था की बाई। इस अवसर पर स्टॉफ में रमेश परमार,कुपाराम मीणा,गुलाबचन्द,हिंमाशु गहलोत उपस्थित थे। इस भ्रमण में कक्षा चौथी से इलेवन तक के दौ सौ से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे।
