शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। निकटवर्ती ग्राम कानपुरा स्थित माली समाज मंडोरा परिहार के निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में साढ़े पांच लाख की लागत से नवनिर्मित पक्षी घर का शनिवार को भामाशाह रमेश कुमार पुत्र छोगाराम माली ने विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में निंबेश्वर युवा मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भामाशाह रमेश कुमार पुत्र छोगाजी का साफा एवं उनकी धर्मपत्नी विमलादेवी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। निंबेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र परिहार ने पक्षी घर का निर्माण करवाने पर भामाशाह परिवार का आभार जताते हुए कहा कि पक्षियों की सेवा के प्रति यह अनूठी पहल है, इससे जीव जंतुओं के प्रति असीम प्रेम को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि पक्षी घर की ऊंचाई 61 फीट और इसकी लागत 5.50 लाख रूपए आई है। कार्यक्रम में उप सरपंच दूदाराम माली,चंपालाल माली,बालूराम, अमराराम, पूर्व अध्यक्ष गमनाराम माली,जगदीश परिहार एडवोकेट,नरेंद्र परिहार,शांतिलाल,शंकरलाल , अशोक परिहार,कूकाराम गहलोत,सोहन देवड़ा, बाबूलाल माली, प्रकाश कुमार, प्रवीण कुमार ,किरण कुमार भी उपस्थित रहे।
कानपुरा में 5.50 लाख की लागत से निर्मित पक्षी घर का लोकार्पण किया
