शिवगंज-महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में खीचा फाउण्डेशन की तरफ से रायसाहब नैनमल खीचा की मूर्ति का अनावरण खीचा परिवार से हुकमीचंद खीचा,अशोक खीचा,ललीत खीचा,भरत खींचा,कमला खींचा,लता खींचा,चेतना खीचा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बर सिंह राव,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह राव के आतिथ्य में मुर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मंच संलाचक एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि भामाशाह खीचा परिवार ने विद्यालय में अब तक अनुमानित 2 करोड से ज्यादा का विकास कर अनवरत विकास के मार्ग पर अग्रसर है। भामाशाह परिवार से पुनित खीचा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने पास धन है उसका कुछ हिस्सा अवश्य दान करेंगे तो हमारी युवा पीढ़ी को बहुत बड़ी सीख मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति को दान देने में आगे आना चाहिए। खीचा परिवार शिक्षा क्षेत्र में दान के लिए सदैव आगे रहने का विद्यालय को आश्वासन दिया ।इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीतु कुँवर,प्रधानाचार्य अशोक परमार,किर्ती खीचा,मनोज खीचा,दिनेश गुलेच्छा, श्रवण सिंह राव,मांगीलाल जैन,दिनेश जैन,प्रवीन जैन,जनक बाड़मेरा,राकेश सोनी,दिनेश गांधी,चन्दनसिंह,महेरश जैन,अनिल जैन,चम्पालाल,जगदीश,सुधीर जैन, संघवी भंवरलाल जैन,नीलोफर हैदराबाद,झंकार सिंह राणावत,दिग्विजय सिंह राणावत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं को खींचा परिवार की तरफ से मिष्ठान वितरण की गई। इस समारोह में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत खम्मा घणी,घूमर मिक्स,नैना रा लोभी पावणा,द्वारिका रा नाथ राजा रणछोड़ पर शानदार प्रस्तुतियों पर नृत्य किया। आगंतुकों का विद्यालय द्वारा भव्य ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
