शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर द्वारा समाजहित एवं जनसेवा की भावना के अंतर्गत इस वर्ष भी वार्षिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय शिविर क्लब के प्रमुख सेवा प्रकल्पों में से एक है, जो वर्षों से समाज के जरूरतमंद वर्ग को लाभान्वित करता आ रहा है। आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह शिविर मुकुटलाल अग्रवाल की स्मृति में उनके सुपुत्र जितेन्द्र अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार के सौजन्य से आयोजित होगा। अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदत्त यह सहयोग निःस्वार्थ सेवा की अनुकरणीय मिसाल माना जाता है। शिविर में पंजीकृत लाभार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाइयों का वितरण, चश्मा वितरण तथा डायबिटीज़ एवं बीपी जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इस शिविर में ग्लोबल हॉस्पिटल, आबू रोड के अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ टीम का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे सेवा की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पूर्व क्लब अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग को दृष्टि प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस सेवा परियोजना का अधिकाधिक लाभ उठाएँ तथा समाजहित के इस कार्य में सहभागिता निभाएँ।
Related Posts
Orc Versus Elf Slot: Info, Free Spins and more
- a1khabarfast
- August 11, 2025
- 0
Enjoy Bitcoin Tap Faucet Mine Game
- a1khabarfast
- August 6, 2025
- 0
