शिवगंज। पश्चिमी राजस्थान की सबसे पुरानी गौशाला श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति शिवगंज का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर से मिला। मंडल के सदस्यों ने एसपी राठौड़ का साफा एवं स्मृति स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल में संस्था अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, मंत्री डॉ रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष गणेशाराम मेघवाल,सह कोषाध्यक्ष अमृतलाल टॉक,पूर्व कोषाध्यक्ष देवी लाल अग्रवाल शामिल थे। एसपी राठौड़ ने मुलाकात के दौरान सदस्यों से शिवगंज क्षेत्र की कानून व्यवस्था सम्बंधित चर्चा भी की।
एसपी राठौड़ से मिले शिवगंज गौशाला के संचालक
