शिवगंज। पश्चिमी राजस्थान के शिवगंज शहर में 95 साल पुरानी गोवंश की सेवा को समर्पित गौशाला श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति में गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई के उद्योगपति अनंत अंबानी का जन्म दिवस मनाया गया। गौशाला के बजुरिया कृषि फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में गायों, नंदियों व बछड़ों को चार ट्रैक्टर ट्राली हरा चारा व एक किवंटल गुड़ खिलाया एवं जन्म दिवस पर उद्योगपति अनंत अंबानी को याद कर उन्हें बधाई दी।
गौशाला के मंत्री डॉ रवि शर्मा ने बताया कि शिवगंज निवासी (हाल मुंबई) दिलीप भाई व कीर्ति भाई सोलंकी की प्रेरणा से उद्योगपति अनंत अंबानी ने अपने जन्म दिवस पर शिवगंज गौशाला में गोवंश को हरा चारा, गुड़ खिलाने के लिए बुधवार को एक लाख आठ हजार रुपए भेजवाएं है। चारा व गुड़ वितरण कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, मंत्री डॉ रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष गणेश राम मेघवाल, निर्माण कमेटी संयोजक करण सिंह राव, सह प्रबंधक सकाराम वैष्णव, राकेश सोनी, हीराराम माली, कानाराम देवासी,भुराराम देवासी भी उपस्थित रहे।
