महात्मा गाँधी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत

Spread the love

शिवगंज-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का चौथे वर्ष दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहने व स्थानीय विद्यालय के प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान के अलावा टॉप टेन विद्यार्थियों का साफा व माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर के स्वागत सत्कार किया गया। प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी की उपस्थिति में हुआ।

शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि इस वर्ष दसवीं का परीक्षा परिणाम चौथी बार में भी शत प्रतिशत परिणाम के साथ ही विद्यालय पर टॉप टेन परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का साफा,मिठाई,हार के द्वारा स्वागत किया गया।’ जिसमें प्रथम स्थान प्रद्युमन सिंह मेड़‌तिया,द्वितीय सुथार जिग्नेश,तृतीय खुशी फौजदार,चौथे पर जयश्री पाँचवे पर कमलेश कुमार छट्ठे पर केविन सोलंकी, सातवें पर कनिष्क खण्डेलवाल, आंठवे पर कनिज फातिहा,नवें स्थान पर जेनिश,दसवे पर तरुण ने अपना स्थान बनाया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी ने बच्चो द्वारा अच्छी मेहनत व लगन से इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार अच्छा दिलवाने के लिए बच्चों और उनके साथ आये हुए अभिभावको को विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई दी। इस अवसर भंवर लाल हिन्डोनिया,महेन्द्र पाल परमार,विनोद कुमार मीना, राजकुमारी,मिनाक्षी मैडम भी अभिभावक के साथ उपस्थित थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *