सनातन धर्म महिला सेवा समिति जिला स्तर पर सम्मानित

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला सिरोही में महिला दिवस समारोह पर जिला प्रशासन एवं जिला अधिकारी का विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए

सनातन धर्म महिला सेवा समिति को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

सनातन धर्म महिला सेवा समिति के सराहनीय कार्य को देखते हुए सिरोही की महिला अधिकारिकता विभाग से अंकिता राजपुरोहित ने महिला समिति को महिला दिवस पर सम्मान के लिए आमंत्रित किया।

पन्नाधाय सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिला समिति को प्रशस्त्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

जिला स्तर पर सम्मान के लिए समिति की ओर से उषा अग्रवाल, दमयंती दिवाकर, ललिता शर्मा, दीपिका अग्रवाल, नर्मदा सोनी व शशि गुप्ता आदि महिलाएं सिरोही पहुंचकर महिला दिवस पर सम्मान प्राप्त किया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *