शिवगंज- -राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात कर शुभकामना संदेश दिया। संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संगठन के पदाधिकारियों ने होली की बधाई एवं शुभकामना देकर के प्रदेश में शिक्षा के नवाचार पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि में हरीराम कलावन्त,रमेश रांगी,धर्मेन्द्र खत्री,रघुनाथ मीणा भी उपस्थित थे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा संगठन को भी धन्यवाद दिया।
संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी होली की बधाई
