महिला पशु कंपाउंडर व पति को धमकाने का आरोप, बरलूट थाने में दिया परिवाद

Spread the love

सिरोही। बरलूट में कार्यरत महिला पशु कंपाउंडर ने स्थानीय थाने में परिवाद देकर पडोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर शराब के नशे में अपशब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। सीकर निवासी महिला पशु कंपाउंडर ने बताया कि वह बरलूट में और उसके पति जालोर  में पशु कंपाउंडर है। दोनों यहां किराए के मकान में रहते हैं। 16 जनवरी की रात उसने अपने किराए के मकान के बाहर गली में कार खड़ी कर रखी थी, क्योंकि मकान में पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसी दौरान पास में रहने वाला महेन्द्र सिंह अपनी कार लेकर आया और उसे व पति को धमकाने लगा। परिवाद में आरोप लगाया कि महेन्द्र सिंह ने स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए धमकी दी। महिला ने जान माल के नुकसान की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *