शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। गत 16 नवम्बर को जागनाथ महादेव मन्दिर में सेवा परमो धर्म द्वारा आँखौ की निःशुल्क चिकित्सा का शिविर आयोजित हुआ था। जिसमें आए हुए सभी मरीजों की आँखें जाँचकर दवाईयाँ, चश्मा आदि निःशुल्क दिए गए थे। शिविर में कुल 54 मरीजों की आँखों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन फेको पद्धति से किया गया था । इन समस्त मरीजों को रविवार को फोलोअप के लिये बुलाया गया था । तारा संस्थान उदयपुर से डॉक्टर्स की टीम ने इनकी आँखों की पुनः जाँच की । आवश्यकता अनुसार इन्हें दवाईयाँ आदि देकर आवश्यक हिदायते दी गई । इन्हे 10 -15 दिन तक धूल धुआँ खाँसी से बचकर रहने की सलाह दी गई । सभी मरीजों को गर्म कम्बल देकर विदा किया गया । इस अवसर सेवा परमो धर्म के सदस्य उपस्थित रहे।
Related Posts
Casino Online Tusentals casinospel hos Betsson Casino
- a1khabarfast
- August 12, 2025
- 0
Hitman: Blood Currency Download 2006 Arcade step Game
- a1khabarfast
- August 12, 2025
- 0
