लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर ने समाजसेवा से किया लायनवादी नववर्ष का स्वागत

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर ने लायनवादी वर्ष 2025-26 की शुरुआत सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना से की। मंगलवार को क्लब द्वारा दो उल्लेखनीय सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जनहित और सामाजिक योगदान को प्राथमिकता दी गई। पहली गतिविधि गौसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बजुरिया स्थित गौशाला में दो ट्रॉली हरे चारे का वितरण कर गायों के पोषण की व्यवस्था की गई। इस पुनीत कार्य में ताराचंद कुमावत एवं संगीता अनिल जैन परिवार रहे।‌ दूसरे कार्यक्रम के रूप में डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. अखिलेश पुरोहित (पीएमओ), डॉ. माणकचंद जैन , डॉ. युधिष्ठिर राठी एवं डॉ. जितेंद्र गोयल शामिल रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए चेतन अरोड़ा, सीए मुकेश परमार एवं सीए कुलदीप शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा यह सराहनीय प्रयास समाज के प्रति उनके योगदान को मान्यता देने हेतु किया गया।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष दीपक बंसल, सचिव योगेश पटवा, कोषाध्यक्ष सीए मुकेश परमार सहित पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, हीरालाल पालीवाल, मनीष अग्रवाल, संगीता जैन, अनिल जैन, ताराचंद कुमावत, इंदिरा कुमावत एवं अन्य सदस्य, सेवा-भावीजन एवं गोपालक उपस्थित रहे।

 

लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है तथा आगामी समय में भी इसी संकल्प और उत्साह के साथ कार्य करता रहेगा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *