शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। भारतीय जनता पार्टी पालडी एम मंडल द्वारा सोमवार को बागसीण में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मे जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह देवड़ा,व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरपत सिंह राडबर के आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष अजित सिंह रूखाडा की अध्यक्षता में मनाई गई।
मुख्य वक्ता कुलदीप सिंह देवड़ा एवं नरपत सिंह राडबर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पदमा देवी, पंचायत समिति सदस्य छगन सिंह देवड़ा, मंडल महामंत्री नारायण सिंह, उपाध्यक्ष छोटेलाल सुथार,सेसा राम भेव, मीडिया प्रभारी कल्याण सिंह भेव, कोषाध्यक्ष थोना राम बारेवडा, कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सुथार, सह संयोजक भवानी सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह, इंद्र सिंह चुली, प्रवक्ता देवाराम मोरली, मंत्री भरत कुमार, करतार सिंह, रमेश कुमार, देवी सिंह,गुर्गा राम,वागा राम,,श्रवन कुमार, भेरू सिंह, बाबू भारती, शंभू सिंह, ईश्वर भारती, बाबू सिंह, निबाराम देवासी, दिनेश सिंह, किशन कुमार, बाबूलाल ढोली,होसाराम,गणेश कुमार ,सोमा राम , महेंद्र कुमार,भैरू सिंह,सोनू देवासी, प्रगाराम देवासी ,रमेश कुमार ,मोती राम देवासी,वना राम देवासी,भगाराम देवासी, सहित कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह ने किया। अंत में अजित सिंह रूखाडा ने सभी का आभार जताया।