दंपति ने किया मोक्षधाम पर राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का रोपण

Spread the love

सिरोही(ओमप्रकाश परिहार)। सिरोही के समीपवर्ती गांव मण्डवाडा मोक्षधाम में पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत शिवगंज की प्रेरणा से दंपति हंजादेवी -लीलाराम राजपुरोहित ने पीपल, बरगद,नीम,गुलर सहित 11पौधे रोपित कर पौधा रस्म का संदेश दिया। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के युवा समाज सेवी अशोक राणा ने बताया की पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने दो वर्ष पूर्व गांव वासियों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया था उसी से प्रेरित होकर बरगद का पौधा लगाया था,उसमें अच्छी ग्रोथ को देखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दंपति ने 11 पौधे और रोपित कर पेड़ पौधे की सार संभाल का जिम्मा लिया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत शिवगंज डिजिटल वर्चुअल आनलाइन विडियो कालिंग के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर पर्यावरण जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाई ,कोई भी कार्य करो मन के भाव निस्वार्थ,सकारात्मक होने चाहिए।दो साल पहले लगाए बरगद की अच्छी ग्रोथ हुई है। सिरोही जिले के प्रत्येक मोक्षधाम पर राष्ट्रीय बरगद रोपित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक राणा,रमेश राणा, शंकर मेघवाल, झालाराम, मंजुला देवी ,नेनू देवी ,मंजु देवी ,नीरू देवी, सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *