सीए चेतन अरोड़ा ने जन्मदिन पर एक शाम बरगद के नाम भजन संध्या करवाने का लिया संकल्प 

Spread the love

शिवगंज। संत रामनाथ महाराज व पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से सीए चेतन अरोड़ा ने जन्मदिन पर इनोवेशन के तौर पर “एक शाम बरगद वृक्ष के नाम”भजन संध्या करवाने का संकल्प लिया। वेराजेतपुरा प्याऊ के समीप नवाचार के तौर में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को अंतरराष्ट्रीय पौधा -रस्म प्रेरक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत के सानिध्य में पूर्व में लगाए पौधे को संरक्षित करने का अभियान का शुभारंभ किया गया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से सीए चेतन अरोड़ा व सतीश अरोड़ा ने राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को पानी पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसी क्रम में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा खंदरा आश्रम मठाधीश रामनाथ महाराज व पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने हार्ट फुलनेश संस्था जिला सिरोही समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा का जन्मदिन पर तुलसी का पौधा व माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही संतो के आर्शीवाद ‌व प्रेरणा से 51तुलसी पौधे व पक्षियों के परिंडे 51 वितरण का संकल्प लिया। रामनाथ महाराज ने बताया कि सीए चेतन अरोड़ा पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की टीम से जुड़े हुए पर्यावरण जागरूकता के साथ आमजन को ध्यान योग सिखाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।संतो ने प्रकृति संरक्षण में कार्य में आगे बढ़ने कि आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर पर्यावरण ओमप्रकाश कुमावत व सीए चेतन अरोड़ा व उनके मित्र सतीश अरोड़ा ने राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के प्रति जागरूकता के उद्देश्य “एक शाम बरगद के नाम” भजन संध्या कराने का संकल्प लिया। जिसमें पेड़ पौधे व गोवंश की सेवा साथ ही वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फेलाने का कार्य किया जाएगा। पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को मिशन की ओर से पौधा -रस्म से सम्मानित किया जाएगा। सीए चेतन अरोड़ा ने जन्मदिन पर पौधा -रस्म का सम्मान व पशु पक्षियों की सेवा का संकल्प दिलवाने वाले पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की टीम का आभार व्यक्त किया।ध्यान व योग के माध्यम से हमेशा सकारात्मक कार्य करने और हमेशा सकारात्मक रहने का संदेश दिया।सोशल मीडिया के माध्यम राधे कृष्णा दल शिवगंज के समाज सेवी लक्ष्मण परिहार, पर्यावरण प्रेमी जयसिंह राठोड़ बड़गांव,रिंकी अरोड़ा,ओमप्रकाश सोनी,राजेश कुमार मालवीया,परेश जैन,मोतीसिंह राजपुरोहित,विष्णु अग्रवाल के साथ अन्य सामाजिक संगठनों ने जन्मदिन पर बधाई दी।कार्यक्रम में संत रामनाथ महाराज को ज्योती कुमारी, देवाराम देवासी,सुरेश कुमार,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत,सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा, सतीश अरोड़ा,ने नारियल की जुट से बने गौरेया हाउस संतो को उपहार में देकर पशु पक्षियों की सेवा का संकल्प लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *