शिवगंज-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के भामाशाह परिवार द्वारा बनाए जा रहे मुख्य द्वार के गेट लगाने का मुहूर्त अशोक खीचा, बलवंत भंसाली, कुशल साजेड, ललित खीचा, पुनीत खीचा की उपस्थिति में किया गया। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य भी उपस्थित थी।


शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि भामाशाह परिवार का अवलोकन किया साथ ही भामाशाह परिवार द्वारा बनाए जा रहे मुख्य द्वार पर जाली लगाने का मुहूर्त उनके हाथों से करके सभी मजदूरों का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर अतिथियों का विद्यालय द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भँवरलाल हिंडोनिया, महेंद्रपाल परमार, कुलदीप बांगडा, विनोद कुमार, रमेश कुमार, कुपाराम मीणा, संदीप मालवीय, दिनेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने भामाशाह परिवार का स्वागत किया।
