शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)।राजस्थान में गणगौर का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
अग्रवाल महिला मंडल की सचिव दीपिका अग्रवाल ने बताया कि गणगौर की पूजा 16 दिन की जाती है। यह पूजा होली के दूसरे दिन से शुरू हो जाती है।गणगौर का अर्थ है गण यानी शिवजी और गौर यानी पार्वती। प्राचीन कथा के अनुसार शादी के बाद माता पार्वती 16 दिन अपने पीहर जाती है । उसके बाद शिवजी पार्वती मैया को 16 दिन बाद चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानि तीज को लेने पहुंचते हैं। इसी को लेकर गणगौर का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी दौरान शिवगंज मे भी हर कॉलोनी में जगह-जगह गणगौर मां की 16 दिन पूजा की गई।


अग्रवाल महिला मंडल ने भी अग्रवाल समाज में 16 दिन बड़ी धूमधाम के साथ गणगौर माता की आरती पूजा अर्चना की। सभी महिलाओं ने मिलकर गणगौर के गीत गाए और नृत्य भी किया। आज ही के दिन गणगौर मां को सभी महिलाएं मिलकर ससुराल के लिए विदाई देती है। मंडल की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा की इसी तरह आस्था, स्नेह मिलन और विश्वास का प्रतीक गणगौर महोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर वंदना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल ,सुमन अग्रवाल, नंदा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मुन्नी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुंदर अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, निशि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही।
