वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत, डिग्गी नाड़ी पर पर्यावरण दिवस को समारोह के रूप में मनाया 

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान की शुरुआत गुरुवार को उपखंड प्रशासन व नगर पालिका शिवगंज के तत्तावधान में डिग्गी नाडी से की गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ श्रीमती रक्षा भंडारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जल संरक्षण, जल संग्रह, कुंआ, बावड़ी, तालाब आदि का संरक्षण करना आवश्यक है। जिससे धरती का भू जलस्तर बढे़ और अधिक से अधिक पर्यावरण दिवस के दिन से हर व्यक्ति को दो पौधे प्रतिवर्ष लगाना और उनका संरक्षण करना चाहिए ।उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं पर्यावरण का संरक्षण करने की सलाह दी ।कार्यक्रम में तहसीलदार श्याम सिंह चारण, विकास अधिकारी मुलेंद्रसिंह, पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी विनीता प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, राजेंद्र सिंह पुरोहित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व जागरूक जनता उपस्थित रही ।मंच संचालन आर आई उमेश गोयल ने किया ।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *