रंग पंचमी पर होगा गेर का आयोजन  आखरिया चौक में खनकेंगे डांड़िये

Spread the love

शिवगंज। नगर के आखरिया चौक स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर, हर वर्ष की भांति इस बार भी गेर मेले‌ का आयोजन होगा। श्री सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह आयोजन, परम्परागत रूप से आज भी जारी है। संस्थान सचिव माणक प्रजापत ने बताया कि, रात्रि कालीन गेर आयोजन 7- 30 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। नगर के विभिन्न हिस्सों से, सर्व समाज के गेरिये अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करेंगे। गेरियों को संस्थान द्वारा पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *