होली स्नेह मिलन कार्यक्रम -सेवा समिति ने खेली फूलों व गुलाल की होली

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)।सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से केरलेश्वर महादेव मंदिर में होली का स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समिति की सभी बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया व होली की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही होली के स्नेह मिलन में उषा अग्रवाल ने बताया कि समिति की सभी बहनों ने मिलकर कमजोर परिवार की बेटियां या महिलाओं के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर किसी परिवार से कमजोर बेटी या महिला है और अगर वह कोई रोजगार करना चाहती है

तो महिला समिति उसकी पूरी-पूरी मदद करेगी। जो महिला या बेटी अपना रोजगार चालू करना चाहती हैं

जैसे सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खिचिया पापड़, अचार आदि अन्य प्रकार के रोजगार चालू करना चाहती है तो महिला समिति की ओर से सभी बहनों को पूरी-पूरी मदद दी जाएगी।

समिति की ओर से इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में

हस्तु खंडेलवाल, दमयंती दिवाकर, दीपिका अग्रवाल,ललिता शर्मा, गरिमा अग्रवाल, सुशीला माली, मीना अग्रवाल,दाकू माली, विनीता अग्रवाल,पुष्पा सोनी, रेणुका गर्ग,

देवकन्या चौधरी, नर्मदा सोनी,

मीना छीपा, गुंजन मित्तल,

मंजू माली ,सुशीला सेन,

फूली परारिया, मंजू सोलंकी,

मंजू सेन आदि मौजूद रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *