धार्मिक स्थल माउंट आबू का नामकरण पुणे “अबूराज” किया 

Spread the love

शिवगंज । राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू को राजस्थान सरकार ने बजट सत्र में नामकरण परिवर्तन कर धार्मिक स्थल माउंट आबू का नामकरण “आबूराज” करने की ऐतिहासिक घोषणा करने पर भारतीय जनता पार्टी मगर मंडल शिवगंज ने बैठक का आयोजन कर स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सिरोही जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी का स्वागत सत्कार किया।

मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि यह स्थान केवल एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि हमारे संबंध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है माउंट आबू से हमारी शक्ति भक्ति और आस्था गहराई से जुड़ी हुई है यह निर्णय प्रदेश की सनातन संस्कृति की जड़ों व सांस्कृतिक अस्मिता को और सशक्त करेगी तथा अंग्रेजों की हुकूमत ने इसका नाम अबूराज से माउंट आबू कर दिया था पर अब आजादी की बाद भाजपा की राजस्थान सरकार ने फिर से इस बजट सत्र में माउंट आबू का नामकरण “आबूराज” के नाम से कर दिया जो यह इतिहास में लिखा जाएगा ! मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं पर अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, रूपेश देवासी, महामंत्री कुंदनमल राठी, नरेश सिंधी, भरत सुथार, महेंद्र दवे, प्रकाश खंडेलवाल, खेमसिंह चौधरी,राजेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, मानक प्रजापत, मांगीलाल टॉक, अशोक कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *