सिरोही-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने सिरोही जिलाध्याक्ष के पद पर सत्यनारायण बैरवा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चण्देला आबुरोड को नियुक्त किया जाकर शिक्षकों की सेवारत समस्याओं के लिए पत्राचार व वार्ता के लिए अधिकृत किया जाता है। प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि निवृतमान अध्यक्ष देवेश खत्री लम्बे समय से ही संगठन में निष्क्रिय भूमिका में होने व स्वंय की प्रार्थना पत्र के आधार पर संगठन के जिलाध्यक्ष पद व संगठन के सम्पूर्ण दायित्व से पद मुक्त कर दिया गया हैं। खत्री अब संगठन के किसी भी अधिकारिक स्तर की वार्ता व लेटर हेड का उपयोग नही कर सकेंगे । साथ ही जिलाध्यक्ष पद पर नव नियुक्त सत्यनारायण बैरवा को आगामी चुनाव होने तक के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे । बैरवा की नियुक्ति पर अमर सिंह,छगनलाल भाटी, इनामुल हक कुरेशी,कान्तिलाल मीणा,मनोहर सिंह चौहान,रमेश दहिया,देशाराम मीना,इन्दरमल खन्डेलवाल,राहुल कुमार,धर्मेन्द्र खत्री,शकील अहमद,बिरजु लाल चौधरी,सत्येन्द्र सिंह राठोड,गुरूदीन वर्मा,किशोर कुमार,शाहिस्ता परवीन,सविता बैरवा,मनोज शर्मा,रतिलाल मीना,रमेश रांगी,हरीराम कलावन्त,बलवन्त सिंह राठोड,जोराराम,भीखाराम कोली,रघुनाथ मीणा,जितेन्द्र परिहार सहित सैकड़ों शिक्षक नेताओं ने बैरवा को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई संदेश भेजा।
संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर बैरवा की नियुक्ति जिले में खुशी
