शिवगंज-महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने रस्सी पर चढ़ाई कर बैलून फोड़ने की प्रतियोगिता रखी। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने सबसे ज्यादा चढ़ाई करके बैलून फोड़कर विजेता बने। शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि पेड़ पर बीस फीट ऊंची रस्सी बांधकर के शरीर को ऊंचाई पर चढ़ाई करना बहुत कठिन है, लेकिन छोटे बच्चों ने जिस तरह से चढ़ाई की है, वो बहुत ही रोचक नजारा देखने को मिला। लगभग पैतिस विद्यार्थियों ने चढ़ाई कर बेहतर प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों में से लगभग सौ से अधिक ने चढ़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे’। बच्चों का अच्छा प्रदर्शन देखकर के खीचा फाउण्डेशन ने चढ़ाई के दो क्लीप भेट करके बच्चों का होसला बढ़ाया है। खीचा फाउण्डेशन के प्रतिनिधि पुनित खीचा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की है।
शारीरिक मजबूति के लिए रस्सी पर चढ़ना जरूरी
