भगवान शंकर, ब्रह्मा और विष्णु के प्राकट्य प्रसंग पर श्रोता भावविभोर  संगीतमय कथा में उमड़े श्रद्धालु 

Spread the love

शिवगंज। आखरिया चौक स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में, महा शिवरात्रि के पावन अवसर, आंठ दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन भगवान शंकर, विष्णु और ब्रह्मा के प्राकट्य प्रसंग की कथा ने सुधि श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्री सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कथा में, सतीजी के विवाह प्रसंग की मार्मिक गाथा सुन धर्मप्रेमी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। संस्थान के सचिव माणक प्रजापत ने बताया कि, श्री धाम वृन्दावन के सुविख्यात कथा वाचक पंडित कमलकांत पाराशर महाराज की संगीतमय कथा में महिलाओ की अपार भीड़ उमड़ रही है।

संस्थान के कार्यकर्ता नारायण लाल घांची, पूनम सिंह पंवार, प्रेमाराम प्रजापत, दिनेश परिहार, रमेश प्रजापत, दूदाराम, कैलाश प्रजापत,किस्तूर घांची, कानाराम प्रजापत, प्रदीप प्रजापत व्यवस्था संभालने में व्यस्त नजर आ रहे थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *