शिवगंज- राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी को ज्ञापन देकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से प्रारम्भ परीक्षा के मध्यनजर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त कर शिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि सिरोही जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से होने जा रहा है, ऐसे में शिक्षको के भारी तादाद में बीएलओ होने से शिक्षण व्यवस्था एवं परीक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने की पूर्ण सम्भावनाओ के मध्यनजर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखकर के परीक्षा के सफल आयोजन में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। सभी बीएलओ शिक्षको ने एसआईआर का समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन बार-बार आपत्तियों व मेपिंग करने की बात से बीएलओ शिक्षक हैरान व परेशान है। एस डी एम सिरोही हरिसिंह देवल से मुलाकात कर मतदाता के एसआईआर के नाम से प्राप्त आपत्तियों में भारी विरोधाभास से चलते गलत तरीके से नाम काटने की कवायत से बीएलओ शिक्षक मानसिक रूप से पीडित है। संगठन ने नाराजकी जताकर एस डी एम से शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की हैं।
