वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन 15 को, बनेंगे स्मार्ट कार्ड

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में 15 नवंबर शनिवार को श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशाल स्मार्ट कार्ड बनवाने हेतु शिविर का आयोजन रखा गया है। उपरोक्त शिविर में जिन पुरुषों की 15 नवंबर 1965 या उससे पूर्व की आयु है उनके स्मार्ट कार्ड बनवाकर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन कर्ता को अपने आधार कार्ड की स्पष्ट फोटो प्रति, एक पासपोर्ट साइज का फोटो तथा शुल्क के रूप में 40 रुपए जमा करवाना होगा। कार्ड तैयार होने के बाद मंदिर परिसर से प्रत्येक आवेदन कर्ता को सूचना देकर स्मार्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा । उपरोक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट मंडल के मंत्री गंगाराम गोयल ने बताया कि विगत वर्ष 2024 में भी मंदिर ट्रस्ट द्वारा करीब 620 वरिष्ठ नागरिकों के स्मार्ट कार्ड बनवाकर वितरित किए गए थे। बाबूलाल ग्वाला ने समस्त नागरिकों से उपरोक्त शिविर का लाभ लेने हेतु आव्हान किया है। स्मार्ट कार्ड बनने के पश्चात राजस्थान सरकार की लोक कल्याण नीति के अनुरूप किराए में 50% की छूट प्रदान की जाएगी तथा उपरोक्त स्मार्ट कार्ड की अवधि 5 वर्ष रहेगी। 5 वर्षों के उपरांत स्मार्ट कार्ड का नवीनीकरण किया जा सकेगा। 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग को रोडवेज किराए में शत प्रतिशत छूट का प्रावधान भी राज्य सरकार द्वारा रखा गया है। इस शिविर में विकलांग दिव्यांग हेतु भी स्मार्ट कार्ड बनवा कर दिए जाएंगे। विकलांग दिव्यांग जनों के लिए आयु की पाबंदी नहीं है। कोई महानुभव वरिष्ठ जन कैंप से पूर्व भी मंदिर कार्यालय में आकर अपना आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो एवं 40 रुपए शुल्क राशि जमा करवा सकता है। ट्रस्ट मंडल द्वारा स्मार्ट कार्ड के आयोजन की व्यवस्था सुचारू की जा रही है। शिविर का सुबह प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शिविर में सिरोही डिपो के रोडवेज प्रबंधक यशवंत राज सिंघाडिया तथा उनके विभागीय साथी भी उपस्थित रहेंगे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *