बदलाव करो इससे पहले की प्रकृति हमें बदल दे “माउंटेनियर सुभोध विजय, भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का स्वागत 

Spread the love

सुमेरपुर। सुमेरपुर में मंगलवार को एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के तत्वावधान मे कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री सुभोध विजय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत व डीजेइडी फाउंडेशन के कानाराम मेवाड़ा की ओर से साईंकिल यात्री को जवाई बांध, प्लास्टिक रिसाईकल प्रबंधक केंद बिसलपुर का भ्रमण करवाया गया। साथ ही सुभोध विजय का अंतरराष्ट्रीय पौधा -रस्म प्रेरक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत,राजेश कुमार मालवीया, सीए चेतन अरोड़ा,स्नेक प्रेमी अशोक सोनी ने पौधा गिफ्ट व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुभोध विजय ने बताया की महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की सफल यात्रा कर वर्तमान में भीषण गर्मी में राजस्थान की धरती पर साइकिल चलाकर लोगों को यह‌ जागरूक कर रहे की ,”बदलाव की शुरुआत हमसे होती है -क्लाइमेट चेंज से पहले बदलो”। अभी तक 35 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। मांउटेनियर सुभोध का यह संदेश देश के हर कोने में गुंज रहा है। बदलाव करो इससे पहले की प्रकृति हमें बदल दे। उन्होंने बिसलपुर में प्लास्टिक की वेस्ट वस्तुओं से निमित्त फर्नीचर का अवलोकन किया। सीए चेतन अरोड़ा व स्नेक प्रेमी अशोक सोनी ने भारत माता के जयकारों के साथ विदाई दी। आगे सुभोध विजय सिरोही होते माउंट आबू गुरु शिखर के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में हनुमान सोनी,हितेश कुमार सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *