शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल शिवगंज के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर कार्यक्रम रखा गया। गौशाला में काम करने वाले सभी गौ पालकों का तिलक माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया । विहिप जिला सह मंत्री भरत राज प्रजापति ने बताया कि कार्तिक मास की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार गायों को चराने निकलें थे। भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक अपनी अंगुली पर उठाया था। जिसे उन्होंने धरती पर रखकर आज ही के दिन अर्चन किया था। इसलिए आज के दिन गौ माता की विशेष पूजा अर्चना व सेवा कार्य कर गौ पालकों का सम्मान किया जाता है। नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि गौ माता केवल गाय नहीं है। गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। जिसकी पूजा करने से सभी देवी देवताओं को भोग लगता है। प्रत्येक सनातन हिंदू धर्म के लोगों को एक घर एक गौ माता को गोद लेना होंगा । तभी हमारी गौ माता सड़कों पर बेसहारा होकर नहीं घुमेगी। इस अवसर पर जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रकाश कुमावत, जिला संयोजिका आशा कंवर, सह मंत्री भरत राज प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष मदन प्रजापत, समरसता प्रमुख डॉ किशन प्रजापत, विधी संयोजक भवानी सिंह राव, प्रखंड संयोजिका मधु सोनी, सह संयोजिका वीणा शर्मा, आनंदी राजपुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नगर मंत्री सोहन अहीर, सह मंत्री दिनेश रावल, भरत शर्मा, सुरक्षा प्रमुख मनोहर मीणा, सूचना प्रमुख जनक शर्मा, नगर संयोजिका आंसु कुमारी, सह संयोजिका नेहा कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने गोपाष्टमी पर गौ माता का किया पूजन
 
		
