शिवगंज। स्वायत शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत को प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार करीब ढाई माह पूर्व नगर पालिका में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्टोर कीपर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से यह राशि अधिशासी अधिकारी के लिए बिल पास करने के एवज में दी जाना बताने के बाद से वे भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही थी। इस घटन के बाद से अधिशासी अधिकारी लगातार अवकाश पर चल रही थी। उन्होंने शुक्रवार को ही कार्यभार ग्रहण किया था। सोमवार को स्वायत शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने एक आदेश जारी कर प्रशासनिक कारणों से उन्हें एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय जयपुर कर दिया हैं।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत एपीओ
