शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा महात्मा गांधी वी लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई सर्वप्रथम गांधी जी वी शास्त्री जी की तस्वीर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षाबंधन मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने तस्वीर पर दीपक प्रज्वलित व फूलमाला पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की इसी के साथ शिवगंज नगर से पधारे एसडीम नीरज मिश्र व तहसीलदार आशुलाल ने भी गांधी जी वी शास्त्री जी को पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था, और उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ या ‘बापू’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपना जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित किया और भारत की आज़ादी के लिए सत्याग्रह तथा अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया. उन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके विचारों ने दुनिया भर में अहिंसा के महत्व को बढ़ाया। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी की जयंती, यानी उनका जन्मदिन, 2 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसे गांधी जयंती कहा जाता है. यह दिन भारत के राष्ट्रपिता के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान को याद करने और अहिंसा और सत्य के उनके सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया है, ताकि महात्मा गांधी के दुनिया को बदलने वाले अहिंसक तरीकों को याद किया जा सके। तहसीलदार आशु लाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था, और यह दिन इसी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है किसी के साथ लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर को हुआ। मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने गांधी जी वह शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक सादा जीवन जीने वाले नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया, भारत के गृह मंत्री और फिर प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राष्ट्र का नेतृत्व किया और “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया, जिससे किसानों और जवानों का हौसला बढ़ा। उनकी सादगी का एक उदाहरण तब था जब उन्होंने अपनी पहली कार खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। राजेंद्र सोलंकी व वरिष्ठ नेता जुझार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को मुगलसराय में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे । वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग 18 महीने तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, वेनाराम प्रजापत, रूपेश देवासी, महामंत्री कुंदनमल राठी, नरेश सिंधी,मंत्री आनंदीबेन मोहनलाल मेघवाल मंत्री भरत सुथार, प्रकाश भाटी अशोक कुमावत पंकज कुमावत राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, योगेश कुमार, लक्ष्मण परिहार, हिम्मत राम भाटी, मांगीलाल टॉक ,लक्ष्मीनारायण गहलोत ,शेष मल गर्ग, मानक प्रजापत, झुंझार सिंह परिहार, राजेश कुमार, चंपालाल, नरेंद्र खंडेलवाल, शंकर कुमावत, जीवी बाई, मांगीलाल गहलोत, संजय भाटी, कंचन कुमावत, उषा गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन महामंत्री कुंदनमल राठी ने किया।
भाजपा नगर मंडल द्वारा गांधी वी शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई
