शिवगंज :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में उत्साह पूर्वक मनाया गया सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की तस्वीर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता कमलेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म: 25 सितम्बर 1916 को हुआ। पंडित जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने उद्बोधन देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीवन संघ के प्रचारक रहे। संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। गुरुजी (गोलवलकर जी) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।”वरिष्ठ नेता झुंझार सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष माणक प्रजापत, नरेश संधि मंडल महामंत्री ने भी दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वेनाराम प्रजापत, महामंत्री कुंदनमल राठी, प्रकाश भाटी ,भरत परिहार, मोहनलाल सोलंकी, लक्ष्मण परिहार, अशोक कुमावत, दिनेश मीणा,आनंदीबेन राजपुरोहित, जिवीबाई, कन्या देवी,आशा कुंवर, कंचन कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती उत्साह पूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे-
