भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन संवाद अभियान कार्यक्रम 

Spread the love

शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका में जिले का “प्रबुद्ध जन संवाद” अभियान का कार्यक्रम बुधवार को 11:00 बजे आयोजित हुआ जिसमें सर्वप्रथम डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर प्रबुद्ध जन के प्रदेश सहसंयोजक सोमकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी, सिरोही जालौर जिला सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला संयोजक राजेंद्र सोलंकी, व मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रबुद्ध जन संवाद अभियान में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ, निवर्तमान पार्षद ,नगर के श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि जो यह सम्मेलन किया जा रहा है वह प्रबुद्ध जनों के सम्मान में एवं पार्टी के वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है व राजस्थान सरकार द्वारा दी गई नित्य नई योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आग्रह किया।

सिरोही जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एक ऐसे नेता है जिसने आज तक अपने कार्यकाल में एक दिन की छुट्टी नहीं ली वह लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं , सेवा से संबंधित काम हो , देश की रक्षा संबंधी कार्य हो और देश के हित में जो निर्णय लिए वो देश की जनता के लिए व देश को मजबूत बनाने के निर्णय लिए हैं। इसी के साथ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सोमकांत शर्मा ने भी देश हित के बारे में अपना उद्बोधन देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का जनता तक लाभ कैसे पहुंचे यह अपने कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वो सारी जानकारी जनता के अंतिम छोर तक पहुंचाएं बूथ स्तर तक योजनाओं की जानकारी घर घर जा जाकर प्रदान कराने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया इसी के साथ जिला संयोजक राजेंद्र सोलंकी, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़ ,रामलाल रनला ,कमलेश दवे ने भी प्रबुद्ध जन के बारे में विस्तृत जानकारी दी , इसी के साथ मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने केंद्र व राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की सरकार से चलाई गई योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना हमारे कार्यकर्ताओं का मुख्य अध्ये है। अंत में आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने जिले के सभी प्रबुद्ध जन संवाद में पधारे श्रेष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।  मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत ,राकेश सोनी, जितेंद्र कोठारी ,रूपेश देवासी ,महामंत्री नरेश सिंधी, मंत्री मोहन मेघवाल ,अर्जुन गहलोत,आनंदीबेन, कोषाध्यक्ष सोहनलाल अहीर ,प्रवक्ता महेंद्र देवे , लक्ष्मीनारायण गहलोत, जुंजार सिंह, पंकज कंवर, कैलाश दान चारण, लक्ष्मण परिहार ,मोहनलाल सोलंकी, समर सिंह देवड़ा, भरत परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल परिहार, प्रकाश भाटी, मानक प्रजापत, गंगाराम गोयल,कार्यक्रम संयोजक मांगीलाल टॉक, चंपत राज जटिया, जितेंद्र कुमावत, बिशन सिंह ,प्रताप परमार पोसालिया मंडल अध्यक्ष, चिराग रावल मंडल अध्यक्ष सिरोही, बाबूलाल सगरवंशी सिरोही, शेषमल गर्ग, जवेरचंद सोनी, जय श्री कुमावत, तेज कवंर, नारंगी देवी ,अशोक कुमावत, शंकर लाल सोलंकी, राजेंद्र राजपुरोहित, उषादेवी सोनी,अंजू अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, हिम्मत दाना, हस्तु बेन, उर्मिला कंवर, नरपत सिंह राठौड़ ,नारायण सिंह डेलदर, बाबू भाई रंगरेज अमजद खान, अरविंद रावल तोगाराम भाटी शैतान सिंह मीना देवी, कमला देवी, चंदा देवी, सवाराम, देवाराम माली उम्मीद माली,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  मंच संचालन प्रकाश रावल जिला उपाध्यक्ष व मंडल महामंत्री नरेश सिंधी ने किया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *