जवाई बांध के गेट कभी भी खुल सकते हैं, आमजन को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील

Spread the love

शिवगंज। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक होने और बारिश का अलर्ट होने से अब बांध के गेट अब कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध का अधिकतम गेज क्षमता 61.25 फीट और भराव क्षमता 7327.50 मिलियन घन फीट है। शुक्रवार, 05 सितम्बर को शाम 5 बजे तक बांध का गेज 58.85 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसमें 6701.60 मिलियन घन फीट पानी भर चुका है। अधिशाषी अभियंता, जवाई नहर खण्ड, सुमेरपुर राज भवरायत ने बताया कि बांध के केचमेंट क्षेत्र में लगातार पानी की आवक हो रही है। साथ ही आगामी दिनों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।

उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने आमजन से अपील की है कि बांध के गेट खोले जाने पर जवाई नदी के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र व आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे व बहाव क्षेत्र से दूर रहना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *