सुमेरपुर : नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, मुस्कराहट के साथ सेवा के भाव से की प्रेरणा से ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा व महावीर स्वामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 36 कॉम कामधेनु गौशाला सुमेरपुर में गायों व बछड़ों को हरा चारा भेंट कर सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट के प्रोजेक्ट चैयरमेन व कोषाध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के 15 अप्रैल को जन्मदिवस के पूर्व सेवा सप्ताह के तहत दूसरे दिन ट्रस्ट अध्यक्ष मेवाड़ा व हमारे ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाकर निश्वार्थ सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि मेरे सभी साथियों के द्वारा मेरे जन्मदिवस के पूर्व में आज सेवा सप्ताह के तहत दूसरे दिन गाय माता को हरा चारा खिलाकर बहुत खुशी हो रही है इन मुख प्राणियों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं। सदस्यों द्वारा निश्वार्थ सेवा कार्य कर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन मेरे जन्मदिवस तक अलग अलग निश्वार्थ सेवा के कार्य किये जाएंगे जिसके लिए में सभी सेवा साथियों का आभारी हु। इस पुनीत सेवा कार्य पर सरशंक नेनमल सोनी, झूमरलाल गर्ग, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अंजली अग्रवाल, प्रियंका मेवाड़ा, सुरजीत राठौड़, प्रतापराम माली उपस्थित रहे।
नवभारत सेवा ट्रस्ट द्वारा सेवा सप्ताह के दूसरे दिन गायों का हरा चारा खिलाया
